भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल में पकड़ाया नाइजेरियन नागरिक,बिना वीजा के घुसा था भारतीय सीमा में

-रक्सौल में भारतीय आब्रजन विभाग ने सीमा पार करते लिया हिरासत में

मोतिहारी,29 जून(हि.स.)।भारतीय आब्रजन (इमिग्रेशन) विभाग ने रक्सौल बॉर्डर पर एक नाइजेरियन नागरिक को पकड़ा है।वह बिना वीजा के नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में घुस रहा था। इसी दौरान इंडियन इमिग्रेशन की टीम ने उसे पकड़ा है।

नाइजेरियन नागरिक गत 13 जून से नेपाल में रह रहा था।उसके पास भारत में प्रवेश के लिए वैध वीजा नही था। पकड़े गए नाइजेरियन से इमिग्रेशन विभाग के साथ अन्य खुफिया एजेंसी पूछताछ करने में जुटी है।

उल्लेखनीय है कि नार्कोटिक्स की तस्करी के लिए नाइजेरियन नागरिक नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश को एक सुरक्षित मार्ग के रूप में प्रयोग करते रहे है। ऐसे कई मामले भी सामने आये है। हालांकि,पकड़े गए युवक के पास से नार्कोटिक्स बरामदगी नहीं हुई है लेकिन जांच अधिकारी संदेह के आधार पर उससे पूछताछ करने में जुटी है।

अधिकारियों के मुताबिक उक्त नाइजेरियन युवक रक्सौल के रास्ते पटना होते हुए दिल्ली जाने वाला था।पकड़ा गया नाइजेरियन नागरिक नाईजेरिया के इनुगु इहेकपुओ के रहने वाले जॉन सेम्युअल का पुत्र 26 वर्षीय बेटा छियाबुओतु कार्नेलियस है। जिसका पासपोर्ट नम्बर A11246502 है।

रक्सौल इमिग्रेशन के डीएसपी ए.के पंकज ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जांच पड़ताल जारी है।अधिकारियों ने बताया कि यह जांच का विषय है कि आखिर उक्त नाइजेरियन भारत में प्रवेश कर दिल्ली क्यों जाना चाहता था?उसके साथ कोई और था?इस क्षेत्र मे उसका संपर्क किन लोगों से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *