Bhupender :भारतीय संस्कृति करती है जीव और प्रकृति में एकत्व भाव स्थापित- भूपेंद्र यादव

नई दिल्ली, 27 जून (हि.स.)। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि जो प्रकृति की रक्षा करता है, प्रकृति उसकी रक्षा करती है। जीव और प्रकृति दोनो अलग हैं। जीव ही किसी न किसी रूप से प्रकृति पर अपना प्रभाव डालता है। हमारी संस्कृति, प्रकृति और जीव में एकत्व भाव स्थापित करती है। आज हम अनेक साधनों के संचालन के लिए ऊर्जा का प्रयोग करते हैं। जिसके लिए कहीं न कहीं प्रकृति का संतुलन बिगड़ता है।

भूपेंद्र यादव ने ब्रह्माकुमारीज के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में कल्प तरूह अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण अभियान के तहत पूरे देश में 15 अगस्त तक 40 लाख पौधे लगाने की मुहिम चलाई जा रही है।

ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशक आशा दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति से प्रेम ही जीवन को सुखद बनाता है। जीवन बनाए रखने के लिए प्रकृति का संतुलन जरूरी है। कल्प तरूह अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि कल्प तरूह एक ऐसा अभियान है, जो हमें आध्यात्मिक सशक्तिकरण का संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *