BJP :लोकसभा उपचुनावः आमगढ़ और रामपुर सीट पर भाजपा आगे

लखनऊ, 26 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। दोनों सीटों पर भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। आजमगढ़ सीट पर भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ 10,908 मतों से आगे चल रहे हैं। रामपुर सीट पर भी भाजपा उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी 41,675 मतों से आगे हैं।

रामपुर से भाजपा उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी जीत के बेहद करीब पहुंच गये हैं। भाजपा अगर दोनों सीटों पर जीत दर्ज करती है तो सपा के लिए यह बड़ा झटका माना जाएगा। दोनों सीटों पर सपा का कब्जा था। 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर से सपा के कद्दावर नेता आजम खान और आजमगढ़ सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़े थे। अब बाजी पलटती नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *