PRESIDENT Kovind :राष्ट्रपति सोमवार को जाएंगे वृंदावन

नई दिल्ली, 26 जून (हि.स.)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द सोमवार को उत्तर प्रदेश के वृंदावन के दौरे पर जाएंगे। राष्ट्रपति महिला आश्रय सदन में रह रही निराश्रित माताओं से मुलाकात करेंगे।

राष्ट्रपति भवन ने रविवार को बताया कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द कृष्ण कुटीर के निवासियों से मिलने और बातचीत करने के लिए कल (27 जून) को वृंदावन (उत्तर प्रदेश) जाएंगे।