त्रिपुरा उपचुनाव में मतगणना शुरू

अगरतला, 26 जून (हि. स.) | त्रिपुरा में चार उपचुनावों की मतगणना शुरू हो गई है। इस उनचुनाव को 2023 बिधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। सेमीफाइनल का नतीजा जानने के लिए पूरा राज्य बेताब है। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती होगी। अगरतला, कमलपुर और धर्मनगर में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 6-अगरतला, 8-टाउन बारादोवली, 46-सूरमा और 57-युबराजनगर विधानसभा क्षेत्रों की गिनती होगी.

पोस्टल बैलेट की गणना सबसे पहले नियमानुसार की जाएगी। उसके बाद ईवीएम में कैद वोटों की गणना शुरू होगा। इस उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस, वाम मोर्चा, तृणमूल कांग्रेस और अन्य के 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। मूल रूप से, सभी राजनीतिक दलों को कुछ चिंताएं हैं। सत्तारूढ़ भाजपा बहुत आगे है। फिर भी, बिरोधियों का दाबा है की जीत उनको ही मिलेगी।

खासकर 6-अगरतला चुनाव क्षेत्र में प्रत्याशी सुदीप रॉय बर्मन जोर-शोर से दावा कर रहे हैं कि सत्ताधारी दल भाजपा को हराने में वो सक्षम होगा। विधायक पद से उनके इस्तीफे के लिए उपचुनाव हो रहा है। वह, आशीष कुमार साहा और आशीष दास भाजपा के विधायक थे। लेकिन पार्टी छोड़ने के बाद वे विधायक के पद से हट गए। आशीष दास को हालांकि बर्खास्त कर दिया गया था। इसलिए इन तीनों सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। विधायक के निधन के कारण युवराजनगर केंद्र में उपचुनाव हुए है।

उपचुनाव मे कुल 1 लाख 46 हजार 760 वॉटर ने मतदान किया है। 78.58 फीसदी वोट होया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *