त्रिपुरा उपचुनाव में युवराजनगर से भाजपा उम्मीदवार मोलिना देबनाथ ने जीत हासिल की

अगरतला, 26 जून: त्रिपुरा की युवराजनगर विधानसभा क्षेत्र पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार मोलिना देबनाथ ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी माकपा के शैलेंद्र चंद्र देवनाथ को 4572 मतों के अंतर से हराया है।

इस बीच, कांग्रेस उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन ने त्रिपुरा उपचुनाव में 6-अगरतला विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के डॉ अशोक सिन्हा को 3202 मतों के अंतर से हराया। डॉ. माणिक साहा 8-टाउन बारादवाली क्षत्र पर जीत हासिल की है। वह 6104 मतों के अंतर से जीते हैं।

दूसरी ओर, 47-सुरमा विधानसभा क्षेत्र के परिणाम अभी भी भाजपा के पक्ष में हैं। उस केंद्र में माकपा की हार होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *