Uddhav Thakre :उद्धव ठाकरे सरकार को सहयोगी दलों का समर्थन बरकरार: जयंत पाटिल

नारायण राणे अपना बयान वापस ले लेंगे

मुंबई, 24 जून (हि.स.)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर अपना समर्थन वापस नहीं लिया है, इसलिए सरकार मौजूद है, सरकार काम कर रही है।

उन्होंने इस सम्बंध में मीडिया पर गुमराह करने वाली खबरें प्रसारित करने का भी आरोप लगाया है। जयंत पाटिल ने नारायण राणे को याद दिलाया है कि संकट के समय शरद पवार ने ही उन्हें कई बार मदद की है। इसलिए नारायण राणे का उन्हें घर तक न जाने देने की धमकी देने वाला वक्तव्य गलत है। जयंत पाटिल ने कहा शरद पवार की मदद को देखते हुए नारायण राणे खुद अपना बयान वापस ले लेंगे।

जयंत पाटिल ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि महाविकास आघाड़ी सरकार को जिन दलों ने अपना समर्थन दिया है, उन्हें आधिकारिक तौर पर वापस लेने की कोई जरूरत नहीं है। मीडिया की अफवाह तथा गुमराह करने वाली रिपोर्टों से किसी को प्रभावित होने की जरूरत नहीं है। जयंत पाटिल ने कहा कि गुवाहाटी गए विधायकों के वक्तव्य का कोई महत्व नहीं है । मीडिया में प्रसारित खबरों में यह सभी राकांपा के साथ शिवसेना के अवांछित गठबंधन की बात कर रहे हैं। यह ठोस कारण नहीं माना जा सकता, क्योंकि यह गठबंधन ढाई साल पहले हुआ था और तब से अब तक इन लोगों ने सत्ता भोगा है।

जयंत पाटिल ने कहा कि नियमों के अनुसार अब उन्हें महाविकास आघाड़ी से अलग होने का तथ्ययुक्त कारण देना होगा, जो उनके पास नहीं है। अगर उन्होंने अपना समर्थन वापस ले लिया है तो इसका पता तो राज्य की जनता को चलना चाहिए। जयंत पाटिल ने कहा कि एकनाथ शिंदे सरकार में अभी भी मंत्री हैं। उन्होंने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है। जो लोग गुवाहाटी चले गए हैं, वो लौट आएंगे। उद्धव ठाकरे ने अपील की है। जयंत पाटिल ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि महाविकास आघाड़ी सरकार को किसी के समर्थन वापसी का डर नहीं है।

कांग्रेस पार्टी ने भी शिवसेना तथा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस नेता तथा राजस्वमंत्री बालासाहेब ठाकरे ने कहा कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी उद्धव ठाकरे का साथ नहीं छोड़ेगी। शरद पवार ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *