Draupadi Murmu :राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति नायडू से की मुलाकात

नई दिल्ली, 23 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को यहां उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। वह शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

उपराष्ट्रपति की पत्नी ऊषा नायडू ने उपराष्ट्रपति निवास में मुर्मू की अगवानी की। इससे पहले मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी शिष्टाचार भेंट की।

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित होने के बाद मुर्मू पहली बार आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी पहुंची। मुर्मू का दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्रियों- गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार और भाजपा नेता मनोज तिवारी, रामबीर सिंह बिधूड़ी, रमेश बिधूड़ी, भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता समेत अनेक नेताओं ने स्वागत किया। वह शुक्रवार, 24 जून को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *