उपचुनाव : त्रिपुरा में सुबह 9.30 बजे तक 14.66 फीसदी मतदान के साथ चार निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ शुरू, भाजपा के दो उम्मीदवारों ने मतदान किया

अगरतला, 23 जून । त्रिपुरा की चार सीटों पर सुबह सात बजे से उपचुनाव शुरू हो गया है। हर साल की तरह इस उपचुनाव में भी मतदातायो मे उत्सव का मिजाज देखने को मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी डॉ माणिक साहा और डॉ अशोक सिन्हा ने सुबह वोट डाला। सुबह साढ़े नौ बजे तक 14.6 फीसदी मतदान हुआ।

आज 1 लाख 89 हजार 32 मतदाता विभिन्न राजनीतिक दलों के 22 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। भाजपा, कांग्रेस, वाम मोर्चा, तृणमूल कांग्रेस और निर्दल उम्मीदवार मैदान में हैं।

डॉ माणिक साहा

भाजपा के दो उम्मीदवारों डॉ. माणिक साहा और डॉ. अशोक सिन्हा ने आज भारत केशरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर वोट डाला। हालांकि, डॉ. माणिक साहा ने अपना वोट डालने से पहले लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा की है। उन्होंने पत्नी के साथ लाइन में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। डॉ. अशोक सिन्हा ने भी सभी के साथ वोटिंग लाइन में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दिन मतदान केंद्र पर मुख्यमंत्री को वोट डालने के लिए लाइन में खड़ा देखकर कई लोग हैरान रह गए। क्योंकि 2018 से पहले त्रिपुरा में ऐसी कोई प्रथा नहीं थी। पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने इस प्रथा की शुरुआत की है। वर्तमान मुख्यमंत्री ने भी इसे बरकरार रखा।

चार निर्वाचन क्षेत्रों में आज सुबह साढ़े नौ बजे तक 14.66 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोट 8 टाउन बाराडोवाली बिधानसभा क्षेत्र में पड़े। चुनाव आयोग के मुताबिक, 6-अगरतला बिधानसभा क्षेत्र में 15.29 फीसदी, 8-टाउन बारादावली बिधानसभा क्षेत्र में 16.25 फीसदी, 46-सूरमा बिधानसभा क्षेत्र में 13 फीसदी और 57-युबराजनगर बिधानसभा क्षेत्र में 14 फीसदी मतदान हुआ हैं।

इस बीच, 6-अगरतला विधानसभा क्षेत्र के बूथ 5, 29 और 30 में ईवीएम में खराबी की सूचना मिली है। मतदाताओं को काफी देर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। हालांकि आयोग के अधिकारी ने बताया कि ईवीएम में सुधार के बाद मतदान शुरू हो गया है। अब तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है। कुछ जगहों से शिकायतें आ रही हैं। हालांकि, सभी आरोपों की जांच की जा रही है, पश्चिम त्रिपुरा जिला पुलिस अधीक्षक जी रेड्डी ने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *