Wushu Competition : वुशू प्रतियोगिता : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लखनऊ रहा अव्वल

लखनऊ, 20 जून (हि.स.)। खेलो इंडिया वुशू सेंटर में आयोजित हुई 22वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता में लखनऊ की टीम ने ओवरआल तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर प्रथम तो मेरठ द्वितीय स्थान पर रहा।

लखनऊ के खिलाड़ियों में सांडा वर्ग में पियूष शर्मा ने 27 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं राहुल पटेल ने 48 किलो भार वर्ग में रजत जीता है। वहीं अथर्व सक्सेना ताओल ग्रुप सी में चंगक्वान व गुन्शु में कांस्य व रजत जीता। संध्या ने ताओलू ग्रुप सी के चंगक्वान व जियांशु व क्यांग्शु में रजत व दो स्वर्ण, शुभम ने चंगक्वान व क्यांग्शु में दो स्वर्ण, विशेष रावत ने नन्क्वान, नन्गुन और ननदाओ में तीन स्वर्ण, शगुन रावत ने चंगक्वान व क्यांग्शु में दो स्वर्ण पदक जीते।

समापन अवसर पर भारतीय वुशू संघ के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बाजवा ने खिलाड़ियों को ट्राफी और मैडल देकर उत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *