कांग्रेस पुराना नोट, दलबदलुओं को दीजिए करारा जबाब- डॉ. सरमा

-त्रिपुरा उपचुनाव प्रचार के दौरान असम के मुख्यमंत्री ने कसा विपक्ष पर तंज

अगरतला, 19 जून (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा त्रिपुरा विधानसभा की चार सीटों के लिए आगामी 23 जून को होने जा रहे उपचुनाव के प्रचार के लिए रविवार को राजधानी अगरतला पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस की जमकर आलोचना की।

उन्होंने भाजपा छोड़ने वाले विधायकों की कड़ी निंदा की। डॉ. सरमा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की आपत्तियों के बावजूद जिन्हें भाजपा ने सम्मानित करते हुए उन्हें मंत्री पद भी दिया था। हालांकि, वह पहले दिन से चाहते थे कि भाजपा हार जाए।

असम के मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए सुदीप रॉय बर्मन के खिलाफ तंज कसा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पुराना नोट है, इसलिए देश की जनता उस पार्टी को हाथ में नहीं लेना चाहती है। डॉ. सरमा का चुनाव प्रचार आज खराब मौसम के कारण बाधित हो गया। उनके सभी निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया। शाम को वे विधानसभा अगरतला क्षेत्र में एक जनसभा में हिस्सा लेने के बाद असम लौट गए।

असम के मुख्यमंत्री आज सुबह अगरतला पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बाद में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेताओं ने उनका हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया। डॉ. सरमा रविवार को चार चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। हालांकि, भारी बारिश के कारण सभी कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ गया। युवराजनगर विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में उन्होंने अगरतला के कार्यकर्ताओं को फोन के जरिए अपना संदेश प्रेषित किया।

रविवार की शाम को उन्होंने अगरतला के हिंदी स्कूल में अगरतला विधानसभा क्षेत्र के एक चुनावी कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कारण ही देश कोरोना महामारी के प्रकोप से बचने में सक्षम हुआ है।

कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण पिछड़ा हुआ देश अब उनके नेतृत्व में विकास के रास्ते पर अग्रसर है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 2014 के बाद से देश में चुनाव नहीं जीत पाई है। भाजपा ने असम, मणिपुर, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में कांग्रेस को हराया है। उन्होंने कहा कि देशवासी बार-बार विकास के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुन रहे हैं।

कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा आरबीआई ने पुराने नोटों को रद्द कर दिया है। इसलिए लोग पुराने नोटों का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसी तरह कांग्रेस का हाल पुराने नोट जैसा हो गया है। इसलिए देशवासी कांग्रेस को अपने हाथ में नहीं लेना चाहते है। उन्होंने अफसोस जताया कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण देश 75 साल पीछे हो गया है।

आज के दिन उन्होंने अगरतला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए भाजपा छोड़ने वाले विधायक की कड़ी निंदा की। क्योंकि उनकी वजह से उपचुनाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दलबदलुओं को भाजपा में शामिल नहीं होने का अनुरोध किया था। उनकी आपत्तियों के बावजूद दलबदलु नेताओं को भाजपा में शामिल किया गया और भाजपा ने गरिमा के साथ मनोनीत किया। इतना ही नहीं वोट जीतने के बाद उन्हें मंत्री की जिम्मेदारी भी दी गई थी। हालांकि, पहले दिन से ऐसे नेता चाहते थे कि भाजपा की हार हो। असम के मुख्यमंत्री ने सुदीप रॉय बर्मन का नाम लिए बगैर यह आरोप लगाया।

डॉ. सरमा ने त्रिपुरा को विकास की दिशा में आगे ले जाने के लिए उपचुनाव में दलबदल करने वाले नेताओं को मुंह तोड़ जवाब देने का मतदाताओं का आह्वान किया। भाजपा उम्मीदवार को जीताकर इस पार्टी को और मजबूत करने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि उपचुनाव में भाजपा जीतेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *