Suicide :बांबे हाई कोर्ट में पूर्व सैनिक ने किया आत्महत्या का प्रयास

मुंबई, 17 जून (हि. स.)। बाम्बे हाई कोर्ट में शुक्रवार को न्यायमूर्ति प्रकाश नाइक के कोर्ट रूम नंबर 9 में एक पूर्व सैनिक ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। सुरक्षारक्षकों ने तत्काल पूर्व सैनिक तुषार शिंदे (55) को पकड़ लिया और आत्महत्या का प्रयास विफल कर दिया। बाद में सुरक्षारक्षकों ने तुषार शिंदे को आजाद मैदान थाना पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है।

बताया गया कि न्यायमूर्ति प्रकाश नाइक के समक्ष शुक्रवार को उसके मामले की दूसरी सुनवाई हुई और कोर्ट ने कुछ निर्देश दिया था। इससे तुषार शिंदे परेशान हो गया और उन्होंने वहीं पर नुकीले तार से अपने हाथ की नस काटने का प्रयास करने लगा। इस पर वहां तैनात सुरक्षारक्षक ने तत्काल शिंदे के हाथ से नुकीला तार छीन लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन जारी है। इस घटना के बाद हाई कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *