Chidambaram : चिदंबरम ने महाराष्ट्र से राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली, 16 जून (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने गुरुवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वह महाराष्ट्र से उच्च सदन के सदस्य थे।

चिदंबरम ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु से राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने महाराष्ट्र से उच्च सदन की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। सभापति एम. वेंकैया नायडू ने उनके त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि संसद के उच्च सदन में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनाव में चिदंबरम तमिलनाडु से उच्च सदन के लिए चुने गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *