Ranchi : रांची में 36 घंटे बाद इंटरनेट सेवा शुरू

रांची, 12 जून (हि.स.)। झारखंड की राजधानी रांची में लगभग 36 घंटे बाद रविवार सुबह इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गई। रांची में पहली बार इंटरनेट सेवा को अस्थायी तौर पर रोक लगा दी गई थी।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को यहां एकरा मस्जिद के पास नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर उपद्रव मचाया। पुलिस पर गोलीबारी की। इसके बाद शाम को इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई थी। हिंसा के बाद लगाई गई धारा 144 फिलहाल अभी लागू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *