PM Modi : मोदी @ 08 ,विकास महामंत्र के बल पर ही हम भारत को बना सकते हैं विश्व गुरु : नागेंद्र नाथ त्रिपाठी

सीवान, 10 जून ( हि.स.)।भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने शुक्रवार को यहां कहा कि भारत की चहुमुखी विकास को देखकर दुनिया के चौधरियों में घबराहट होने लगी है। भारत के वर्तमान विकास की गति को अवरूद्ध करने के दुनिया के ये चौधरी समय-समय भारत के खिलाफ षड्यंत्र करते रहते हैं।

नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि हमारे लिए सबसे दुर्भाग्य की बात यह है कि राहुल गांधी जैसे ना समझ लोग दुनिया के इन चौधरियों के भुलावे में आकर भारत विरोधी उनके अभियान को समर्थन करने लगते हैं।क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी आज भगवान पैलेस के सभागार में सीवान भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थें।

उन्होंने कहा कि भारत में हो या दुनिया के किसी कोने में भारत विरोधी हर संयंत्र को विकास के महामंत्र से विफल किया जा सकता है। विकास महामंत्र के बल पर ही हम भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं।भाजपा कार्यकर्ताओं से अपेक्षा है की वे भारत विरोधी शक्तियों के संयंत्र को विफल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के महामंत्र को गांव गांव तक पहुंचाने का कार्य करें।

उन्होंने कहां कि जब लोगों को विकास की अहमियत समझ में आने लगेगी तो वह तो भारत विरोधी किसी भी संयंत्र का हिस्सा नहीं बनेंगे।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपके बल पर हैं ही देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। भविष्य में भी हमारी सरकार राज्य से लेकर केंद्र तक बनी रहें, इसलिए आवश्यक है कि हम अपने क्षेत्र के कमजोर बूथों को चिंहित कर के उस बूथ पर अपने समर्थकों की संख्या बढ़ाने का कार्य करें।उन्होंने कहां कि हम बूथ सशक्तिकरण कर के भाजपा को लंबे समय तक सत्ता में रख सकते हैं।

उल्लेखनीय हो कि संजय पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई थी। वहीं बैठक का संचालन महामंत्री हरेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री मंगल पाण्डेय भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव ,पूर्व विधायक व्यास देव प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह , किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, राहुल तिवारी, नंद प्रसाद चौहान , अनुराधा गुप्ता, धनंजय सिंह, जितेश सिंह सहित दर्जनों की संख्या में सीवान भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *