PM Modi : प्रधानमंत्री ने ‘महिला सशक्तिकरण के आठ वर्ष’ की उपलब्धियां की साझा

नई दिल्ली, 09 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विभिन्न लेखों का विवरण साझा किया है जिसमें नारी शक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के कार्यों के बारे में जानकारी है।

मोदी ने माईगॉव का एक ट्वीट साझा किया है जिसमें महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों के बारे में जानकारी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “महिलाओं के और सशक्तिकरण के लिए एक नया प्रतिमान कैसे बनाया जा रहा है, इस पर इन लेखों को पढ़ने में आपको मजा आएगा। इन प्रयासों में विविध क्षेत्रों को शामिल किया गया है और महिलाओं के लिए अधिक सम्मान के साथ-साथ अवसर भी सुनिश्चित किए गए हैं।”

न्यू इंडिया की नारी शक्ति की बढ़ी उपलब्धियां साझा करते हुए एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “भारत की नारी शक्ति को सशक्त बनाने के कार्य के बारे में व्यापक जानकारी।”