जापान की राजकुमारी युरिको हुईं 99 साल की

टोक्यो, 04 जून (हि.स.)। जापान की राजकुमारी युरिको शनिवार को अपने जीवन के 99 वसंत पूरे कर लिये। हालांकि कोरोनो के कारण उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर कोई उत्सव नहीं होगा।

जापान के निप्पॉन टीवी ने शनिवार को कहा कि सम्राट नारुहितो के पिता सम्राट एमेरिटस अकिहितो की चाची राजकुमारी युरिको जापान के शाही परिवार की सबसे बुजुर्ग सदस्य हैं।

इंपीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी के मुताबिक राजकुमारी टोक्यो के मिनाटो वार्ड में रहती हैं और प्रतिदिन व्यायाम करती हैं। उन्हें कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है। मार्च 2021 में पैरॉक्सिस्मल एट्रियल फाइब्रिलेशन के उपचार के लिए कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *