Lucknow Players Won Four Gold :कराटे : लखनऊ के खिलाड़ियों ने जीते चार स्वर्ण, प्रयागराज की सौम्या व वाराणसी की वंशिका भी अव्वल

राज्य सीनियर, कैडेट, जूनियर व कराटे चैंपियनशिप की हुई शुरुआत

लखनऊ, 04 जून (हि.स.)। लखनऊ के प्रशांत सिंह, निधि राज व अवध बिहारी गुप्ता ने राज्य सीनियर, कैडेट, जूनियर व अंडर-21 कराटे चैंपियनशिप के पहले दिन प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा बालिका टीम काता (14 से 15 साल) में लखनऊ ने स्वर्ण पदक जीता।

कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हाल में शुरू हुई इस चैंपयनशिप में टीम काता में लखनऊ की स्वर्ण पदक विजेता टीम में भावनी शर्मा, स्नेहा मौर्या व पद्मांशी वर्मा शामिल है। चैंपियनशिप के पहले दिन मेजबान लखनऊ चार स्वर्ण स्वर्ण व दो रजत पदक के साथ सबसे आगे चल रहा है। चैंपियनशिप में वाराणसी दो स्वर्ण पदक के साथ दूसरे स्थान पर चल रहा है।

इससे पहले चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि राम जी दास (वरिष्ठ अधिवक्ता) सहित कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन कुणाल सिल्कू (आईएएस) व अजय कुमार सेठी (क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, लखनऊ मंडल) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

पहले दिन के पदक विजेता इस प्रकार हैं:-

बालक व्यक्तिगत काता (14 से 15 साल):- स्वर्ण: अवध बिहारी गुप्ता (लखनऊ), रजत : हर्ष मौर्या (वाराणसी)

बालिका व्यक्तिगत काता (14 से 15 साल):- स्वर्ण: शशिकला मौर्या (वाराणसी), रजत: ईशिका गुप्ता (लखनऊ)

बालिका कुमिते (47 किग्रा से कम, 14 से 15 साल):- स्वर्ण: निधि राज (लखनऊ), रजत: सोनिया (अलीगढ़)

बालिका कुमिते (54 किग्रा से कम, 14 से 15 साल):- स्वर्ण: अर्पिता नेगी (गाजियाबाद), रजत: मुस्कान सिंह (वाराणसी)

बालिका कुमिते (40 किग्रा से कम, 14 से 15 साल):- स्वर्ण: सौम्या कुशवाहा (प्रयागराज), रजत : दिव्यांशी श्रीवास्तव (लखनऊ)

बालक कुमिते (45 किग्रा से कम, 14 से 15 साल):- स्वर्ण: प्रशांत सिंह (स्वर्ण), रजत : हर्ष मौर्या (वाराणसी),

बालिका कुमिते (54 किग्रा से अधिक, 14 से 15 साल):- स्वर्ण: वंशिका सिंह (वाराणसी), रजत : शिवानी पासवान (वाराणसी)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *