भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए चार राज्यों में प्रभारी नियुक्त किए

केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर-राजस्थान, गजेन्द्र सिंह शेखावत-हरियाणा, जी.किशन रेड्डी-कर्नाटक, अश्विनी वैष्णव-महाराष्ट्र के प्रभारी नियुक्त

नई दिल्ली, 01 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए चार राज्यों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र के लिए भी प्रभारी नियुक्त कर दिए गए।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को प्रभारियों की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को राजस्थान, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को हरियाणा, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी को कर्नाटक और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि 15 राज्यों की 57 सीटों पर हो रहे राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 10 जून को मतदान होना है। नतीजे भी इसी दिन आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *