सिक्किम: वाहन दुर्घटना में चालक सहित महाराष्ट्र के छह पर्यटकों की मौत

गंगटोक, 29 मई (हि.स.)। सिक्किम के उत्तरी जिला में शनिवार देर रात हुई वाहन दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में वाहन चालक और पांच पर्यटक शामिल हैं। मृतक सभी एक ही परिवार के थे और महाराष्ट्र से सिक्किम घूमने आए थे।

उत्तरी सिक्किम के लाचुंग पुलिस थाना के अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर शाम लाचुंग पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत खेदुम में यह दुर्घटना हुई। राजधानी गंगटोक से लाचुंग की ओर जा रहे वाहन में चालक समेत छह लोग सवार थे। वाहन सड़क से लगभग 500 फुट नीचे खाई में गिर गया, जिससे वाहन में सवार सभी लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान सुरेश पुनमिया, तोरल पुनमिया, देवांशी पुनमिया, हिरल पुनमिया और जयम पुनमिया के रूप में हुई है। वाहन चालक की पहचान नहीं हो पाई है।

मृतकों के शव आज सुबह रविवार को घटनास्थल से निकाला गया। जिसमें मंगन पुलिस, चुंगथांग पुलिस, सेना, ट्रावल एजेंट्स और स्थानीय लोगों की मदद ली गई। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *