ब्राजील में बारिश व भूस्खलन से 37 से अधिक लोगों की मौत, हजारों लोग विस्थापित

रियो डी जेनेरियो, 29 मई (हि.स.)। ब्राजील में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के चलते मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ हजारों लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा है। अब तक 37 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्राजील के पूर्वोत्तर इलाके पेरनामबुको में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 37 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और करीब 5,000 से अधिक लोगों को विस्थापित होने के लिए मजबूर होना पड़ा है। सबसे अधिक पेरनामबुको राज्य की राजधानी रेसिफ़ सिटी बारिश से प्रभावित है, जहां 35 लोगों की मौत हुई है और लगभग 1,000 अन्य अपने घर छोड़कर भाग गए।

अलागोस राज्य में बारिश में दो लोगों की मौत हो गई और 4,000 से अधिक निवासियों को सुरक्षित निकाला गया। इस बीच, भारी वर्षा से उत्पन्न माध्यमिक आपदाओं में भी हताहत हुए। शनिवार को रेसिफे में भूस्खलन में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि पास के केमारगिबे शहर में एक और भूस्खलन में छह अन्य लोगों की मौत हो गई।

प्रांत के सिविल डिफेंस अधिकारी ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पेरनामबुको में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण करीब 760 लोगों को मजबूरन अपना घर छोड़ना पड़ा है। पेरनामबुको में नागरिक सुरक्षा एजेंसी के कार्यकारी सचिव, लेफ्टिनेंट कर्नल लियोनार्डो रोड्रिग्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बताया कि लगभग 32 हजार परिवार राज्य में भूस्खलन और बाढ़ के जोखिम वाले क्षेत्रों में रहते हैं।

भारी बारिश के कारण अपने घरों से विस्थापित हुए लोगों को रेसिफे शहर में स्थित स्कूलों में ठहराया जा रहा है। अलागोस राज्य सरकार ने भारी बारिश के कारण प्रभावित 33 नगर पालिकाओं ने आपातकाल घोषित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *