सिलचर में 26 रोहिंग्या नागरिक गिरफ्तार

कछार (असम), 29 मई (हि.स.)। कछार जिला मुख्यालय सिलचर शहर में पुलिस ने 26 रोहिंग्या नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया है कि रविवार तड़के कश्मीर से तीन इनोवा कार के जरिए सिलचर पहुंचे लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान साफ हुआ कि सभी रोहिंग्या नागरिक हैं। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह लोग सिलचर में आश्रय लेने पहुंचे थे। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह लोग कश्मीर में कहां रहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *