BJP : भाजपा अध्यक्ष ने बूथ सशक्तिकरण अभियान को किया संबोधित

नई दिल्ली, 25 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को संगठन को जमीन पर मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कमेटियों को सशक्त करने से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके अलावा, उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के तैयारियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक भी की।

नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित ‘बूथ सशक्तिकरण अभियान’ कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में शामिल बूथ स्तर की कमेटियों के प्रमुखों को संबोधित करते हुए नड्डा ने उन्हें मतदाताओं से संपर्क रखने और उन्हें केंद्रीय योजनाओं की फेहरिस्त और केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराने की सलाह दी।

मोदी सरकार-2 की तीसरी वर्षगांठ

भाजपा अध्यक्ष ने मोदी सरकार-2 के तीन वर्ष पूरे होने पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियों पर केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। हालांकि, बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *