Alan Gemmell : यूके में बढ़ रही बौद्ध अनुयाइयों की संख्या, शांति के लिए आध्यात्मिकता की ओर बढ़ रहे लोग: एलन जेमेल

कुशीनगर, 24 मई (हि.स.)। दक्षिण-पूर्व एशिया में यूनाइटेड किंगडम (यूके) के ट्रेड कमिश्नर एलन जेमेल ने कुशीनगर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यूके के लोगों में आध्यात्म के प्रति रूझान बढ़ रहा है। शांति के लिए लोग आध्यत्मिकता की तलाश में भारत आना चाहते हैं। यूके में भगवान बुद्ध के मानने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। फिलहाल कोरोना के कारण ई-वीजा पर रोक है। ई-वीजा शुरू होते ही यूके से अधिक संख्या में पर्यटक आध्यात्मिकता की तलाश में भारत के बौद्ध तीर्थ स्थलों सहित अन्य धार्मिक स्थलों के भ्रमण पर आएंगे।

जेमेल ने यह बातें मंगलवार को कही। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर के भ्रमण पर आए एलेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में दोनों देशों के सम्बंधों में और प्रगाढ़ता आई है।

स्काटलैंड निवासी जेमेल ने कहा कि उनके वहां कई बुद्ध विहार हैं। वह उनके विकास के लिए योजनाएं बनाने पर वार्ता करेंगे। कहा कि बचपन से ही उनका बुद्धिज़्म से लगाव है। उनके शहर होली आइल के निकट बुद्ध की प्रतिमा है। स्काटलैंड में कग्यूसमये लिंग बुद्धिस्ट मोनास्ट्री में उनका आना-जाना है। कहा कि उनकी इच्छा भारत स्थित सभी बौद्ध तीर्थ स्थलों को देखने की है। विगत पांच वर्षों से भारत में कार्यरत कमिश्नर ने बताया कि हिंदी बड़ी प्यारी भाषा है। उन्होंने इसे भारत में रहते हुए सीखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *