शिलांग, 22 मई (हि.स.)। मेघालय विधानसभा की निर्माणाधीन भवन का गुंबद रविवार को अचानक ढह गया। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
न्यू शिलांग टाउनशिप के मावदियांगडियांग में 145 करोड़ की लगात से मेघालय विधानसभा का नया भवन निर्माणाधीन है। रविवार का दिन में 12.30 बजे अचानक भवन का गुंबद ढह गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के समय निर्माण स्थल पर कोई श्रमिक मौजूद नहीं था। इस भवन का निर्माण पीडब्ल्यूडी (भवन) प्राधिकरण करवा रहा है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व तक इस भवन निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
