Andrew Symonds : एंड्र्यू साइमंड्स के निधन पर अर्जुन रामपाल और अनिरुद्ध गुहा ने जताया शोक

आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेट खिलाड़ी एंड्र्यू साइमंड्स का कार हादसे में शनिवार रात निधन हो गया। वह 46 साल के थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर सुनने के बाद हर कोई सदमे हैं। फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल और स्क्रिप्ट राइटर अनिरुद्ध गुहा ने एंड्र्यू साइमंड्स के निधन पर शोक व्यक्त किया है और सोशल मीडिया के जरिये उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने ट्वीट किया- ‘यह बहुत दुखद है, एंड्रयू साइमंड्स कार हादसे की दुखद खबर से नींद खुली। उनके परिवार के लिए प्रार्थना और संवेदनाएं।’

अनिरुद्ध गुहा ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘फिलिप ह्यूज का क्रिकेट के मैदान पर निधन हो गया था। मुंबई के एक होटल में डीन जोन्स ने दुनिया को अलविदा कहा था। उनके बाद फिर 24 घंटे के भीतर रॉड मार्श और शेन वार्न का निधन। अब एंड्र्यू साइमंड्स एक कार दुर्घटना में निधन हो गया है। पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस के लिए यह मुश्किल वक्त रहा है। उम्मीद है कि उन्हें कुछ राहत मिलेगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *