Dr. Manik Saha: त्रिपुरा के नये मुख्यमंत्री डा. माणिक साहा

अगरतला, 14 मई (हि.स.)। त्रिपुरा के नये मुख्यमंत्री डा. मानिक शाहा को चुन लिया गया है। त्रिपुरा विधायक दल की शनिवार की शाम को हुई बैठक में उन्हें सर्व सहमति से विधायक दल का नेता चुना गया।

उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा की राजनीति में शनिवार को बहुत तेजी से एक के बाद एक घटनाक्रम बदलता रहा। दिल्ली से केंद्रीय भाजपा नेताओं से मिलकर अगरतला पहुंचे बिप्लब कुमार देव को शनिवार को अचानक राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके चलते नये मुख्यमंत्री के नाम का चयन आरंभ हो गया।

केंद्रीय नेतृत्व ने विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में भूपेंद्र यादव और बिनोद तावड़े को अगलतला भेजा था। दोनों भाजपा पर्यवक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल के नेता का चुनाव किया गया। जिसकी घोषणा भूपेंद्र यादव ने की।

ज्ञाच हो कि डा. मानिक साहा ने त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। वह राज्यसभा के सांसद भी हैं।

पार्टी ने उन्हें माकपा उम्मीदवार भानुलाल साहा के खिलाफ इस साल की शुरुआत में त्रिपुरा में हुए राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया था।

गौरतलब है कि इससे पहले आज बिप्लब कुमार देब ने राज्यपाल एसएन आर्य को अपना इस्तीफा सौंपा। उनका इस्तीफा राज्य में चुनाव से एक साल पहले आया है। देब ने आज राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद अपने इस्तीफे की घोषणा की।

मीडिया से बातचीत में देब ने कहा, “पार्टी चाहती है कि मैं संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूं। इसलिए मैंने इस्तीफा दिया है।”

वहीं दूसरी ओर देब का इस्तीफा भाजपा की त्रिपुरा राज्य इकाई के अंदर चल रहे संघर्ष की खबरों के बीच आया है।

उल्लेखनीय है कि विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे। वे इसके लिए पहले से ही त्रिपुरा में थे। उनके अलावा भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद सोनकर भी बैठक में शामिल हुए।

बिधायक दल के बैठक के बाद डा. माणिक साहा मीडिया को संबोधित करते हुए कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप मे अपना दायित्व पूरा निभाने की कोशिश किया हो। फिर मुझे राज्यसभा के सांसद का दायित्व दिया गया। आज मुझे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री चुना गया है। त्रिपुरा को और प्रगति की राह मे ले जाने के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। इसी आशा के साथ अभी राजभबन जा रहा हो, उन्होंने बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *