भाजपा ने की त्रिपुरा में सरकार बनाने की दावा

रविवार की सुबह 11:30 बजे नए मुख्यमंत्री लेंगे शपथ

अगरतला, 14 मई (हि.स.)। डॉ. मानिक साहा कल त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य सुबह 11:30 बजे राजभवन में डॉ. मानिक साहा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए डॉ. साहा ने आज शाम राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर नई सरकार के गठन का दावा पेश किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव भी उनके साथ मौजूद थे।राज्य के राजनीतिक इतिहास में आज हुए नाटकीय परिवर्तन को देख त्रिपुरा के लोग आश्चर्य चकित हैं। लोगों को यह विश्वास नहीं हो रहा है कि आज मुख्यमंत्री बदल जाएंगे। ऐसी गोपनीयता रखी गई है कि त्रिपुरा में भाजपा पार्टी का एक भी नेता नहीं जानता था कि बिप्लब कुमार देव आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। इतना ही नहीं डॉ. मानिक साहा के मुख्यमंत्री होने के बारे में किसी को अंदाजा भी नहीं था। स्वाभाविक रूप से पार्टी द्वारा लिए गए निर्णय ने त्रिपुरा में सभी स्तर पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्तब्ध कर दिया है।

आज शाम राजभवन से निकलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनाने का दावा राज्यपाल को सौंपा गया है। डॉ. साहा कल सुबह 11:30 बजे नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल कैबिनेट में फेरबदल की कोई संभावना नहीं है।इसके साथ ही बिप्लब कुमार देव ने कहा कि पार्टी सबसे ऊपर है। इसलिए पार्टी के सभी फैसलों का वो स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन है तो ही सरकार रहेगी। इसलिए, मैंने फिर से संगठन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। उनका कहना है 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले मैंने पार्टी अध्यक्ष के तौर पर पूरे त्रिपुरा का दौरा किया था। त्रिपुरा के लोग मुझे फिर से उस जिम्मेदारी में देखेंगे। उन्होंने दावा किया कि नया मुख्यमंत्री त्रिपुरा को और विकास की ओर ले जाएंगे। उनका मानना है कि नए मुख्यमंत्री त्रिपुरा का तेजी से प्रगति कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *