Breaking : बिप्लब कुमार देब ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

अगरतला, 14 मई (हि. स.) : बिप्लब कुमार देव ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। आज उन्होंने राज्यपाल को अपना त्याग पत्र सौंपा है। आज शाम 5 बजे विधायक दल की बैठक है। अगले मुख्यमंत्री के चयन के लिए बैठक होगी।

त्रिपुरा में मुख्यमंत्री के अचानक इस्तीफे से लगता है कि राजनीतिक समीकरण काफी बदल गए हैं। आज बिप्लब कुमार देव ने भाजपा त्रिपुरा के प्रभारी सांसद बिनोद सोनकर, केंद्रीय नेता अजय जंबूल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डा: माणिक सहा और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के साथ राज भबन मे गए और राज्यपाल को अपना त्याग पत्र सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *