Prime Minister : यूएई के राष्ट्रपति के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

नई दिल्ली, 13 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि शेख खलीफा बिन जायद के निधन के बारे में जानकर उन्हें गहरा दुख हुआ है। वह एक महान और दूरदर्शी नेता थे जिनके शासन में भारत-यूएई संबंध समृद्ध हुए। भारत के लोगों की हार्दिक संवेदना यूएई के लोगों के साथ है।

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने संयुक्त अरब अमीरात का आधुनिकीकरण और सशक्तीकरण किया। उन्होंने भारत-यूएई संबंधों के परिवर्तन की नींव रखी।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह 3 नवबंर, 2004 को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *