Arindam Bagchi : भारत श्रीलंका में लोकतंत्र, स्थिरता और आर्थिक सुधारों का समर्थक- विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली, 10 मई (हि.स.)। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत अपने पड़ोसी देश श्रीलंका में लोकतंत्र, स्थिरता और आर्थिक सुधार का पूर्ण समर्थन करता है। भारत हमेशा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से व्यक्त श्रीलंका की जनता के सर्वोत्तम हितों को देखते हुए प्रयास करेगा।

श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। हिंसा की इन घटनाओं के बीच श्रीलंका में जारी घटनाक्रम पर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि श्रीलंका के साथ एक करीबी पड़ोसी के रूप में भारत के ऐतिहासिक संबंध हैं। भारत वहां लोकतंत्र, स्थिरता और आर्थिक सुधार का पूरा समर्थन करता है।

उन्होंने आगे कहा कि देश की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति को ध्यान में रखते हुए भारत ने श्रीलंका के लोगों की मौजूदा कठिनाइयों को दूर करने के लिए मदद के लिए इस वर्ष 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की सहायता प्रदान की है। इसके अलावा भारत के लोगों ने भोजन, दवा आदि आवश्यक वस्तुओं की कमी को दूर करने के लिए सहायता प्रदान की है।

उल्लेखनीय है कि अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहे द्वीपीय राष्ट्र श्रीलंका में घातक विरोध प्रदर्शन जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *