नई दिल्ली, 05 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को इजरायल के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर वहां की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही आशा व्यक्त की है कि आने वाले समय में दोनों देश अपने संबंधों को और अधिक गहरा करेंगे।
प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश में कहा कि इस वर्ष दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों की 30वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनयिक संबंधों का इतिहास भले ही नया हो, लेकिन दोनों देशों के संबंधों का इतिहास बेहद पुराना है। आने वाले समय में दोनों देश अपने संबंधों को और अधिक गहरा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि इजरायल ने वर्ष 1948 को अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
