नई दिल्ली, 05 मई (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने गुवाहाटी में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने ज्ञानी जैल सिंह के चित्र के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत के सातवें राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का जन्म 5 मई 1916 को फरीदकोट में हुआ था। वह 25 जुलाई 1982 से 25 जुलाई 1987 तक राष्ट्रपति पद पर आसीन रहे।
