Jessica Pegula : मैड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची जेसिका पेगुला

मैड्रिड, 5 मई (हि.स.)। अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी व 12वीं वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने मैड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पेगुला ने बुधवार को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में स्पेन की सारा सोरिब्स टोर्मो को 6-4, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह मुकाबले 1 घंटे 47 मिनट तक चला।

इस जीत के साथ ही, पेगुला अपने दूसरे डब्ल्यूटीए 1000 सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं,उन्होंने मार्च में मियामी में भी सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

एक अन्य महिला क्वार्टर फाइनल में, स्विट्जरलैंड की जिल टेचमैन ने यूक्रेन की एनेलीना कलिनिना पर 6-3, 6-4 से जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लगातार चौथी बार सीधे सेटों में जीत के साथ, टेचमैन बिना कोई सेट हारे सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली एकमात्र खिलाड़ी बन गईं हैं।

जेसिका पेगुला अब पहली बार सेमीफाइनल में जिल टेकमैन से भिड़ेंगी।