Rahul Gamdhi: आठ वर्षों के कुशासन में बढ़ी बेरोजगारी : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 02 मई (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते आठ वर्ष के कुशासन के चलते देश में बेरोजगारी चरम पर है। राहुल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि देश में बिजली संकट, बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। जिसके चलते देश की जनता परेशान है। यह परेशानी केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण उत्पन्न हुई है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस बढ़ती महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार पर लगातार हमलावर है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व संसद से लेकर सड़क तक महंगाई, बेरोजगारी सहित किसानों के मुद्दे पर केन्द्र सरकार को घेरती आ रहा है। बीते दिनों कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *