Rahul Gandhi : पंजाब जैसे संवेदनशील सीमावर्ती राज्य में शांति और सद्भाव बेहद जरूरी : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब जैसे संवेदनशील सीमावर्ती राज्य में शांति और सद्भाव सबसे जरूरी है। राहुल ने शुक्रवार को पंजाब के पटियाला में दो समूहों के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर ट्वीट कर कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है। यह प्रयोग करने की जगह नहीं है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब के पटियाला में आज खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च के दौरान शिवसेना (बालासाहब) के कार्यकर्ताओं और खालिस्तान समर्थकों के बीच अचानक झड़प हो गई। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया । मौके पर मौजूद पुलिस को लोगों को तितर-वितर करने के लिए हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। हालात को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने आज शाम सात बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपने बयान में कहा है कि वहां अब हालात सामान्य है। वह खुद मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *