India : चीन भारतीय छात्रों को आवश्यकता के आधार पर देगा वापसी की अनुमति

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (हि.स.)। चीन के भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि चीन आवश्यकता के आधार पर भारतीय छात्रों को देश में आने की सुविधा प्रदान करने को विचार कर रहा है।

भारतीय दूतावास की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि छात्रों की वापसी के लिए दूतावास ने गूगल फॉर्म जारी किया है। इसमें छात्र अपनी आवश्यक जानकारी 8 मई तक मुहैया करा सकते हैं। इसके आधार पर चीनी प्रशासन उनके अनुरोध पर विचार समयबद्ध तरीके से विचार करेगा।

भारतीय छात्रों की ओर से दी गई जानकारी की पुष्टि के बाद संबंधित चीनी विभाग उनकी वापसी पर विचार करेगा। सभी छात्रों को कोविड-19 से जुड़े उपायों पर पालन करना होगा। साथ ही इस संबंध में होने वाले खर्च का भी वहन करना होगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने चीनी विदेश मंत्री वांग यी भारत आए थे। इस दौरान उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर ने करीब 22000 भारतीय छात्रों का मुद्दा उठाया था। यह छात्र चीनी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हैं। कोविड महामारी के चलते स्वदेश वापसी करने वाले यह छात्र पढ़ाई पूरी करने के लिए चीन जाना चाहते हैं। चीन कोविड का हवाला देकर अभी तक इन्हें अनुमति नहीं दे रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *