Mahendra Nath Pandey : छत्तीसगढ़:बच्चों में अद्वितीय प्रतिभा है, प्रदेश व देश का नाम रौशन करेंगे – केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय

नारायणपुर,25 अप्रेल(हि.स.)। नक्सल प्रभावित नारायणपुर में सोमवार को केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग, भारत सरकार महेंद्र नाथ पांडेय अपने एक दिवसीय प्रवास पर आकांक्षी जिला नारायणपुर पहुंचे।इस दौरान हाईस्कूल मैदान में अबूझमाड़ के बच्चों द्वारा रोप, हैंड स्टेंड और पोल मलखंब का बेहतरीन प्रदर्शन कर, केंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रतिभा का प्रर्दशन किया।

अबूझमाड़ के छोटे-छोटे बच्चो के प्रदर्शन को देखकर केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि बच्चों में अद्वितीय प्रतिभा के साथ इनके हौसले बुलंद हैं। ये बच्चे अपने जिले, राज्य और देश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि इन्हें हर सुविधा मुहैया कराई जायेगी ताकि ऐसे दूरस्थ अंचल के बच्चे आगे बढ़ सके। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने बच्चों के साथ छत्तीसगढिय़ा सबसे बढ़िया के नारे लगाए साथ ही भारत माता के जयकारों से हाईस्कूल मैदान गूंज उठा ।वहीं बच्चे भी केंद्रीय मंत्री से मिलकर काफी खुश हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *