Election : निर्विरोध हुआ लेखपाल संघ का चुनाव, दिलाई गई शपथ

वाराणसी, 22 अप्रैल (हि.स.)। राजातालाब तहसील सभागार में शुक्रवार को लेखपाल संघ का चुनाव हुआ। तहसील इकाई लेखपाल संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरज कुमार सोनकर, जितेंद्र बहादुर सिंह और कनिष्ठ उपमंत्री पीयूष पांडेय की देखरेख में चुनाव हुआ।

जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर संजय कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार आर्य, मंत्री राजेश मौर्य, उपमंत्री मनु उपाध्याय, कोषाध्यक्ष लियानंद मंडल व लेखा परीक्षक पद पर नित्यानंद सिंह को निर्विरोध चुना गया। चुने गये पदाधिकारियों को लेखपालों ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। चुनाव प्रभारी ने पदाधिकारियों को पद व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारी, वाराणसी जिला लेखपाल संघ के पदाधिकारी, तहसील इकाई राजातालाब के लेखपाल संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *