Dr. Mansukh Mandaviya : भारत ने 100 से अधिक देशों को 17 करोड़ से अधिक कोरोना रोधी वैक्सीन भेजी: डॉ. मनसुख मंडाविया

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा समय में भारत वैक्सीन उत्पादन करने वाला सबसे बड़ा देश है। कोरोना काल में न केवल हमने अपने देश की आवश्यकताओं को पूरा किया बल्कि विदेशों को भी जीवन रक्षक वैक्सीन भेजी। उन्होंने कहा कि भारत ने 100 से अधिक देशों को 17 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक भेजी है। देश में टीकाकरण अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बच्चों को वैक्सीन देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस पर विशेषज्ञ विचार कर रहे हैं। विशेषज्ञ ही इस पर अंतिम फैसला लेंगे। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच 5 से 12 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन की सुरक्षा प्रदान करने के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की एक्सपर्ट कमेटी ने गुरुवार को कोर्बेवैक्स वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। इस पर अंतिम फैसला डीसीजीआई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *