विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने जेपी नड्डा से मुलाकात की

देहरादून/नई दिल्ली, 16 अप्रैल (हि.स.)। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शनिवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऋतु खंडूडी को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि यह उनकी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करने के लिए शिष्टाचार भेंट थी। इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उत्तराखंड और विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के विकास कार्यों पर वार्ता हुई है। सदन संचालन एवं विधायी कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस मुलाकात के दौरान जेपी नड्डा ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड में विधानसभा अध्यक्ष जैसे गरिमामय पद पर प्रथम महिला के रूप में ऋतु खंडूडी बखूबी अपने कर्तव्य का निर्वहन कर आदर्श स्थापित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *