उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की

उज्जैन, 13 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को एक दिवसीय प्रवास पर उज्जैन पहुंचे हैं। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री धामी का उज्जैन हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने उनकी आगवानी की। इन्हीं के साथ विवेक जोशी, विशाल राजौरिया, संजय अग्रवाल, दिनेश जाटवा, उमेश सेंगर, मुकेश यादव आदि ने मुख्यमंत्री धामी का हेलीपेड पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी हेलीपेड से सीधे महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना प्रदीप गुरू आदि ने सम्पन्न करवाई। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया एवं विशाल राजौरिया ने मुख्यमंत्री धामी को भगवान महाकाल मन्दिर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *