Terence Lewis : बॉलीवुड कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने जोरहाट में बिहू नृत्य किया

जोरहाट (असम), 12 अप्रैल (हि.स.)। असमिया संस्कृति की आत्मा रंगाली बिहू की पूर्व संध्या पर बुधवार को पूरे राज्य में खुशी है। रंगाली बिहू का पहला दिन गोरु बिहू के रूप में मनाया जाएगा। इस बीच जोरहाट में बॉलीवुड के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने सोमवार को बिहू नृत्य किया। कोरियोग्राफर लुईस अपने नए गीत शैदायी के प्रमोशन के लिए असम पहुंचे।

लुईस ने जोरहाट के काजीरंगा विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की मौजूदगी में बिहू नृत्य किया। उन्होंने कहा कि वे पहली बार असम आए हैं। असम का प्राकृतिक वातावरण को देखकर वे अभिभूत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *