Rahul Gandhi: पंजाब कांग्रेस की नई टीम ने की राहुल गांधी से मुलाकात

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पंजाब कांग्रेस की नई टीम से मुलाकात की।

कांग्रेस के अधिकारिक ट्वीट हैंडल ने फोटो जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने आज पंजाब कांग्रेस की नई टीम से मुलाकात की। इसमें अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा, कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण, पंजाब विधानसभा में कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा और उनके सहयोगी राज कुमार शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 9 अप्रैल को इन नेताओं की नियुक्ति की थी।