भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिलासपुर में कार्यकर्ता के घर लगाई नेम प्लेट

बिलासपुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भाजपा के देश में 19 करोड़ से अधिक सदस्य यूं ही नहीं हुए हैं। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से भाजपा इस मकाम पर पहुंची है।

सोमवार को जगत प्रकाश नड्डा ने उस वक़्त खुद को गौरवान्वित महसूस किया जब एक कार्यकर्ता के घर उसकी नेम प्लेट लगायी। नड्डा से कहा कि आज मैं जहां हूं, उसकी शुरुआत यहीं से हुई थी, “एक कार्यकर्ता” से। भाजपा मात्र राजनीतिक दल नहीं है, ये राष्ट्र सेवकों का परिवार है, जहां सब बराबर हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में देलग बूथ अध्यक्ष चरणजीत सिंह के घर पर नाम पट्टिका राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लगाई है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम स्थापना दिवस के दिन 6 अप्रैल से शुरू हुआ है और 30 अप्रैल तक चलेगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथ से एक पट्टिका लगाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *