Biopic : ज्योतिबा फुले की जयंती पर हुआ बायोपिक का ऐलान, प्रतीक गांधी और पत्रलेखा निभाएंगे मुख्य भूमिक

भारतीय इतिहास के सबसे बड़े समाज सुधारकों में से एक ज्योतिबा फुले की जयंती पर सोमवार को उनकी बायोपिक का ऐलान हुआ है, जिसमें प्रतीक गांधी और पत्रलेखा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।इस बायोपिक का नाम ‘फुले’ होगा। सोमवार को फिल्म की घोषणा के साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी मेकर्स ने जारी कर दिया है।फिल्म के इस फर्स्ट लुक पोस्टर को साझा करते हुए प्रतीक गांधी ने लिखा-‘ ‘एक एक्टर के तौर पर दुनिया को महात्मा फुले के बारे में बताने पर गर्व महसूस कर रहा हूं, साथ में पत्रलेखा नजर आएंगी और ‘फुले’ का डायरेक्शन अनंत महादेवन करेंगे।’

फिल्म के इस फर्स्ट लुक पोस्टर में प्रतीक गांधी, महात्मा ज्योतिबा फुले और पत्रलेखा उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले का किरदार में नजर आ रही हैं। यह फिल्म महात्मा के नाम से मशहूर ज्योतिराव फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के समाज को दिए गए योगदान और दलितों, वंचितों और महिलाओं के लिए उल्लेखनीय कामों को दिखाएगी। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अनंत महादेवन करेंगे। फिल्म साल 2023 में रिलीज होग

उल्लेखनीय है, महात्मा फुले और सावित्रीबाई पहले ने समाज में जातिवाद- छुआछूत के खिलाफ लम्बे समय तक आंदोलन चलाया। उन्होंने सत्य शोधक समाज की स्थापना करते हुए पिछड़ी जाति के लोगों के लिए समान अधिकारों के लिए पैरवी और संघर्ष किया था। इसके अलावा दोनों ने मिलकर 1848 में लड़कियों की शिक्षा के लिए पहला स्कूल भी खोला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *