Indian Navy : रियर एडमिरल संजय साधु ने नेवल डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम में सुपरिटेंडेंट का चार्ज संभाला

नई दिल्ली, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय नौसेना के रियर एडमिरल संजय साधु ने बुधवार को नेवल डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम में एडमिरल सुपरिटेंडेंट का चार्ज संभाल लिया। उन्होंने एक औपचारिक समारोह के दौरान रियर एडमिरल आईबी उथैया से पदभार ग्रहण किया। राष्ट्रपति उन्हें 2016 में प्रतिष्ठित नाव सेना पदक से सम्मानित कर चुके हैं। रियर एडमिरल उथैया ने पूर्वी नौसेना कमान में मुख्य स्टाफ अधिकारी (तकनीकी) के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

रियर एडमिरल संजय साधु को नवंबर, 1987 में भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था। फ्लैग ऑफिसर के पास मरीन इंजीनियरिंग में बी (टेक) की डिग्री है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में परास्नातक करने के बाद उन्हें रक्षा और सामरिक अध्ययन में एम. फिल से भी सम्मानित किया गया है। अपने 34 वर्ष के करियर के दौरान एडमिरल ने कई प्रतिष्ठित ऑपरेशनल, डॉकयार्ड, डिज़ाइन और स्टाफ पदों पर रहे हैं। उन्होंने पांच साल तक एयरक्राफ्ट कैरियर ‘विराट’ पर काम किया है।

उन्होंने आईएनएस दुनागिरी और आईएनएस ब्रह्मपुत्र के फ्रंटलाइन फ्रिगेट्स पर भी काम किया है। एडमिरल अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभालने से पहले वह पूर्वी नौसेना कमान में मुख्य स्टाफ अधिकारी (तकनीकी) और एकीकृत मुख्यालय रक्षा मंत्रालय (नौसेना) में अतिरिक्त महानिदेशक (पनडुब्बी डिजाइन समूह) जैसे महत्वपूर्ण पद संभाले हैं।

इसके अलावा रियर एडमिरल की प्रमुख नियुक्तियों में प्रमुख निदेशक विमान वाहक परियोजनाएं, नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में अतिरिक्त महाप्रबंधक (उत्पादन), नौसेना पोत मरम्मत यार्ड (कारवार) में कमोडोर अधीक्षक और एकीकृत मुख्यालय रक्षा मंत्रालय (नौसेना) में कमोडोर (समुद्री इंजीनियरिंग) शामिल हैं।एडमिरल नेवल वॉर कॉलेज के पूर्व छात्र हैं और उन्हें 2016 में राष्ट्रपति ने प्रतिष्ठित नाव सेना पदक से सम्मानित किया है। रियर एडमिरल आईबी उथैया ने पूर्वी नौसेना कमान में मुख्य स्टाफ अधिकारी (तकनीकी) के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *