Covid19: दक्षिण कोरिया में कोरोना के 2,66,135 नए मरीज

सियोल , 05 अप्रैल (हि.स.)। दक्षिण कोरिया में कोरोना के 2,66,135 नए मरीज सामने आए हैं। इन मरीजों को मिलाकर संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,42,67,401 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी के मुताबिक एक दिन पूर्व देश में संक्रमण के 1,27,190 नए मरीज मिले थे। कोविड-19 नए मरीजों में 51,500 सियोल के हैं। नए मरीजों में 27 विदेशी नागरिक हैं। कोरोना संक्रमित कुल विदेशी नागरिकों की संख्या बढ़कर 31,237 हो गई है। 1,121 मरीजों की हालत बेहद नाजुक है। इस बीच 209 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसी के साथ मृतकों का आंकड़ा 17,662 हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *