Covid19: महाराष्ट्र : कोरोना के 52 नए मामले मिले

मुंबई, 4 अप्रैल (हि.स.)। महाराष्ट्र में सोमवार को 52 कोरोना के नए संक्रमित मिले हैं और कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। वर्तमान में कोरोना के 866 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें मुंबई में 250 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। नागपुर मंडल में आज कोरोना का एक नया मामला मिला है।

सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 107 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 7 करोड़ 94 लाख 87 हजार 293 लोगों की कोरोना जांच की गई और इनमें से 78 लाख 74 हजार 446 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 77 लाख 25 हजार 791 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक एक लाख 47 हजार 789 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने का औसत 98.11 फीसदी और कोरोना मौत का औसत 1.87 फीसदी है। राजेश टोपे ने कोरोना नियमों का कठोरता से पालन करने की अपील नागरिकों से की है।