BJP State President : मप्रः केंद्रीय मंत्री प्रमाणिक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया पन्ना टाइगर रिजर्व का भ्रमण

भोपाल, 03 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं खेल राज्य मंत्री नीथिश प्रमाणिक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को पन्ना प्रवास के दौरान रविवारको टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि पन्ना टाइगर रिजर्व और केन-बेतवा मध्यप्रदेश की शान है। पन्ना टाइगर रिजर्व प्रदेश ही नहीं पूरे देश में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनकर नाम रोशन कर रहा है। बड़ी संख्या में टूरिस्ट टाइगर रिजर्व को देखने आ रहे हैं। खजुराहो और पन्ना टाइगर रिजर्व मिलकर एक बड़ा टूरिज्म हब बनने के लिए तैयार हैं, इसके लिए केंद्र सरकार के साथ प्रदेश सरकार भी आवश्यकता के अनुरूप कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। हम लगातार प्रयासरत है कि बुंदेलखंड के पर्यटन का ओर अधिक विस्तार हो।

प्रदेश अध्यक्ष स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा रविवार को पन्ना मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित हिंदू नव वर्ष के कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसके पश्चात उन्होंने स्वयंसेवकों के साथ पथ संचलन में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *